Bahraich News: घाघरा में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
बहराइच, जुलाई 31 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। एक युवक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शुक्रवार दोपहर में घाघरा नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर किशोर का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जरवल रोड थाने के ग्राम तप्पेसिपाह निवासी अंजेश कुमार निषाद (18) पुत्र सुभाष निषाद घाघरा घाट पर शुक्रवार दोपहर में अपने साथियों के साथ नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह तेज बहाव में डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.