बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: चर्दा संवाददाता। नवाबगंज ब्लाक के चरदा इलाके के धन्नी गांव में शुक्रवार रात एक जहरीला सृप निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सांप दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के वन दरोगा शंभू यादव समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने ग्रामीणों से सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास न करने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...