बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मोतीपुर रेंज से लगे बढ़ईया कलां के बानपुरवा में नदी से निकलकर विशालकाय मगरमच्छ घर में घुस गया। घर में मगरमच्छ को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाते हुए सभी घर से बाहर निकल आए। सूचना र पहुंची वनकर्मियों की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू चलाया। इसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ा गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे वनकर्मियों ने सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के पूर्वी बनघुसरी बीट के गांव बढ़ईया कलां के मजरा बानपुरवा में सुबह लगभग 6:15 बजे आत्माराम पुत्र चंद्रिका प्रसाद के घर में मगरमच्छ घुसने से अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए। मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर स्थानीय वन कर्मी और रेस्क्यू टीम आधे घ...