Bahraich News: घण्टाघर का मुख्य द्वार व चिल्ड्रेन पार्क का 70 लाख धनराशि से होगा निर्माण
बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । नगर पालिका परिषद सदर की ओर से 70 लाख की लागत से घण्टाघर पार्क के मुख्य द्वार व सूफीपुरा के चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को इसका शिलान्यास सांसद डॉ. आनन्द गोंड , पालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल व प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने संयुक्त रूप से सादे समारोह में किया। चौक के घण्टाघर पार्क में पूजा - अर्चना के बाद मुख्य अतिथि सांसद ने पट्टिका का पर्दा अनावरित कर किया। घण्टाघर पार्क का मुख्य द्वार राजस्थानी कलाकृति की भव्यता से ओत प्रोत होगा। साथ ही टायलेट ब्लाक व बिजली सजावट का कार्य भी कराया जायेगा। इसके निर्माण में करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे। मुख्य द्वार के शिलान्यास के साथ नगर के सूफीपुरा में बच्चों के खेल कूद के निमित्त चिल्ड्रेन पार्क भी निर्मित होगा। पार्क के निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.