बहराइच, जुलाई 26 -- Bahraich News: महसी, संवाददाता । नेपाली पहाड़ों पर हो रही बारिश के पानी का दबाव जिस तरह बैराजों पर बढ़ता जा रहा है उसी अनुपात में शारदा बैराज, गिरजा पुरी व सरयू बैराज से पानी के डिस्चार्ज का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले तीन दिनों से पानी के डिस्चार्ज का आंकड़ा कमोवेश स्थिर होने के कारण घटते बढ़ते जलस्तर के साथ महसी में बाढ़ की आशंका बरकरार है। ऐसे में प्रभावित तटवर्ती ग्रामीणों की चिंताएं बनी हैं। महसी इलाके में पिछले तीन चार दिनों से घाघरा में जलस्तर घट बढ़ रहा है। तीन दिन पूर्व जानकी नगर के पास बिल्कुल नदी के निकट निचले हिस्से में बसे दो मजरों के किनारे पानी पहुंचा था वो भी अब उतर चुका है। वर्तमान में कहीं भी नदी के बाहर पानी का फैलाव नहीं हुआ है।हालांकि अभी घाघरा नदी अपने नियंत्रण में है लेकिन यदि बैराजों से पानी का...