बहराइच, जुलाई 21 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ बहराइच का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद बहराइच के रामलीला मैदान विकास खण्ड तेजवापुर के कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री महोदय को 05 सूत्रीय ज्ञापन संगठन के संरक्षक विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के माध्यम से सौंपा। जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई के द्वारा यह ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई,दीपक सिंह सेंगर जिला महामंत्री ,ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर अवधेश सिंह ,लल्लन प्रसाद ब्लाक अध्यक्ष तेजवापुर सहित कई रोजगार सेवक उपस्थित रहे। बताया कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 19 वर्षों से ग्राम पंचायत में मनरेगा वर्तमान में कई योजनाओं को धरातल पर जनता को पहुंचाने का कार्य कर रहे है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में मु...