Bahraich News: ग्रामीणों ने की आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग
बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: बाबागंज। विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत कल्यानपुर में कई गरीब परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। पात्र होने के बावजूद उन्हें अब तक पक्का मकान नहीं मिल पाया है, जिससे वे कच्चे मकानों और पन्नी के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में उनके घरों में पानी भर जाता है। गांव निवासी लालजी प्रसाद पुत्र बच्चू, विनोद पुत्र रामफल सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे स्वयं पक्का मकान बनवाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में शासन की आवास योजना ही उनके लिए एकमात्र सहारा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पात्र परिवारों का पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.