Bahraich News: गौशाला में मिलीं कई अनियमितताएं, 10 गोवंश कम मिले
बहराइच, सितम्बर 28 -- Bahraich News: नानपारा, संवाददाता। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने ककरी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में कई अनियमितताएं सामने आईं। गौशाला के आंशिक हिस्से में जलभराव के साथ साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। मौके पर गोवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान 50 से अधिक गोवंश बिना टैग के पाए गए। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में गौशाला के रजिस्टर में दर्ज गोवंश की संख्या और मौके पर मौजूद गोवंश की संख्या में भी अंतर मिला। रजिस्टर के अनुसार गौशाला में 97 गोवंश दर्ज हैं, जबकि मौके पर 87 गोवंश ही पाए गए। इसी तरह भूसे के स्टॉक में भी अंतर सामने आया। मौके पर करीब 20 कुंतल भूसा मिला, जबकि ग्राम पंचायत सहायक रविंद्र ने 60 कुंतल भूसा उपलब्ध होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान भूसा पंजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.