बहराइच, अगस्त 26 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रहे शिवपुर ब्लॉक के गोड़िहा नंबर दो के ग्रामीणों के भी दिन बहुरेंगे। गांव को जोड़ने के लिए पक्की सड़क से लेकर विद्युतीकरण तक के सभी कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से डीएम की पहल पर 130 लाख से अधिक बजट मंजूर कर दिया है। जल्द ही गांव के विकास का कार्य शुरू हो जाएगा। विकास खण्ड शिवपुर का ग्राम गौड़िहा-2 अब तक विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ था। कुल 160 की आबादी वाले इस गांव में 29 परिवार रहते हैं, जिनमें 54 पुरुष, 48 महिलाएं और 58 बच्चे हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: 11.10 किमी सड़कों के निर्माण को मंजूरी, 4.01 करोड़ की पहली किश्त जारी गांव किसी भी संपर्क मार्ग से नहीं जुड़ा है और विद्युतीकरण से भी वंचित है। बरसात में गांव की स्थिति टापू ...