बहराइच, जुलाई 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। देश में गोवध पर पूर्ण नियंत्रण, गौ संरक्षण व अन्य मांगो को लेकर गौ सम्मान आवह्वन अभियान की सोमवार से शहर में शुरूआत हुई। विष्णु देवाचार्य की अध्यक्षता में विहिप जिलाध्यक्ष तरूण सिंह व कार्यकारी अजय सिंह अज्जू के नेतृत्व में नगर भ्रमण कर प्रतिनिधि मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अजय सिंह अज्जू ने कहा कि राष्ट्र पति गरिमामयी मार्गदर्शन एवं शासन की दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप ही देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र की सुरक्षा को धारा 370 की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कार्य संपन्न हो सके हैं। अखिल भारतीय गोवंश, जो हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक चेतना का मूल आधार है, वह अब आपके द्वारा संवैधानिक संरक्षण की प्रतीक्षा कर रहा है। यह भी पढ़ें...