Bahraich News: गैस सिलेंडर पाइप फटने से महिला रसोइया झुलसी
बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । मुंशीपुर प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का खाना बनाते समय कुकिंग गैस का पाइप फटने से महिला रसोईया गम्भीर रूप से झुलस गई।महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।बौंड़ी थाने के प्राइमरी स्कूल की रसोईया राज कुमारी (46) पत्नी दिनेश कुमार गुरूवार दोपहर छात्र - छात्राओं के मध्यान्ह भोजन की रोटी सेंक रही थी। इस बीच गैस सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया। पाइप से निकली आग की लपट से महिला का चेहरा झुलस गया। साड़ी भी जलने लगी। रसोइया की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और साड़ी में लगी आग को बुझाया। गम्भीर हालत में महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.