बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच। न्यायालय/पीठासीन अधिकारी सुनील प्रसाद पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश, गैंगस्टर एक्ट ने दोषसिद्ध गैंगस्टर को दो वर्ष की सजा सुनाई है। 10 हजार जुर्माना भी लगा है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं भ्रमण के दौरान यह संज्ञान में आया कि अशरफ बंजारा पुत्र इलाही, निवासी मुहल्ला घोसियाना, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच के नेतृत्व में एक सक्रिय आपराधिक गिरोह संचालित है। जिसमें कुछ सक्रिय सदस्य सम्मिलित है। उक्त गिरोह के सदस्य संगठित रूप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। सेंधमारी, नकबजनी व ताला तोड़कर चोरी करना व समाज विरोधी अपराध कारित करते हैं । आपराधिक एवं समाज-विरोधी कृत्यों से आमजन में आक्रोश एवं भय का वात...