Bahraich News: गुरुकुल पब्लिक इंटर कॉलेज में भव्य रुद्राभिषेक एवं सामूहिक जाप
बहराइच, अगस्त 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर अभिष्ट सिद्धि योग में गुरुकुल पब्लिक इंटर कॉलेज सभागार में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मुख्य यजमान संस्थापक प्रबंधक तथा विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष राजदेव सिंह रहे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ पंडित निरंकार मिश्रा ने रुद्राभिषेक कराया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से ओम नमः शिवाय तथा महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया। संस्थापक ने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान शिव की आराधना और मंत्र जाप का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 108 पार्थिव शिवलिंग का हुआ महारुद्राभिषेक ऐसे धार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.