Bahraich News: गिट्टी से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
बहराइच, अगस्त 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच के जरवल रोड के निकट लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुडवा पुल के निकट गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जनपद फतेहपुर के थाना खागा ग्राम चैनी पुरवा निवासी चालक रवि सिंह पुत्र मौर्य सिंह को मामूली चोट आई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे लखनऊ से बलरामपुर गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक के सिर में हल्की चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिकता स्वास्थ केंद्र भेजा जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। यह भी पढ़ें- Unnao News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजबहा में पलटा, चालक जख्मी प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.