बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज,संवाददाता।पयागपुर थाना क्षेत्र के बहराइच-गोंडा हाईवे पर चंदामऊ गांव मोड़ के पास शनिवार देर रात तेज गति बाइक गाय से टकरार पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां एक की मौत हो गई,जबकि दूसरे की भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के बदाली पुरवा निवासी भानु (26) पुत्र राम नारायण व अमदापुर निवासी मंजीत (28) पुत्र छांगुर रिश्तेदारी में उमरा गांव गए थे। शनिवार देर रात दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। बहराइच-गोंडा मार्ग पर अचानक वाहन के सामने गाय आ गई। बाइक सीधे गाय से टकराकर हाईवे के नीचे गड्ढ में पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विशेश्वरगंज सीए...