Bahraich News: गांव से शहर तक गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था बेपटरी
बहराइच, अगस्त 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। गांव हो या शहर सफाई व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोल रहे हैं। खाली प्लॉट, सड़क किनारे, नालियों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा जमा होने से वातावरण दूषित हो रहा है। कई स्थानों पर कूड़ा कई दिनों तक नहीं उठाया जाता, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ ही आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। शहर निवासी मनीष सिंह, विपिन, धर्मराज, सोनू पांडेय आदि लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बारिश के दिनों में कूड़े के ढेर से गंदगी नालियों में पहुंचने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.