Bahraich News: गांव में घुसे सियार ने चार को नोंचा, आक्रोशित लोगों ने मार डाला
बहराइच, नवम्बर 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के नरोत्तमपुर गांव में शनिवार रात गांव घुसे सियार ने बाहर खेल रही बालिका पर झपट्टा मारकर उसे नोंच डाला। बचाने आए माता-पिता समेत चार लोगों को भीलहूलुहान कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सियार को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। पहले कुत्ते अब सियार के बढ़े हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। खैरीघाट थाने के नरोत्तमपुर गांव में शनिवार शाम रिंकी (12) पुत्री गोमती अपने घर के बाहर खेल रही थी। अचानक सियार ने उस पर हमला कर दिया। मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। चीख-पुकार सुनकर घर से बाहर निकले लोग रिंकी को बचाने के लिए लाठी-डंडा मारने लगे। इस सियार प्रमोद के घर में घुस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.