Bahraich News: गांव के बाहर खेत में तेंदुआ बैठा देख ग्रामीणों के उड़े होश
बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच/ मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के ककरहा गांव के बाहर खेत में तेंदुआ बैठा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। तेंदुआ गन्ने के खेत के पास शिकार की तलाश में घूम रहा था।तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न साइटों पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर वन विभाग सक्रिय हुआ है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है। ककरहा रेंज से लगे गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने चकरोड के पास खेत में तेंदुए को बैठे देखा। देखते ही देखते गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।सूचना पर वन विभाग सक्रिय हो गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.