बहराइच, अक्टूबर 4 -- Bahraich News: फखरपुर। प्रभारी निरीक्षक फखरपुर रामकुमार राजभर के बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को 3 किलो 180 ग्राम गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि माधवपुर गांव के पास कदियापुर मोड़ से आगे पुलिया के निकट दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी ली गई। इस दौरान गांजा, बाइक, मोबाइल व रुपए बरामद हुआ। उनकी पहचान बल्दीपुरवा के मजरा माधवपुर निवासी मिथुन वर्मा पुत्र जगराम वर्मा व बौंडी के भौंरी निवासी सत्यम पुत्र सर्वजीत के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...