Bahraich News: गल्ला मंडी में भरा पानी, दुकानदारी चौपट
बहराइच, जुलाई 13 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। बारिश के बाद जरवलरोड के तूफानी चौराहे से गल्ला मंडी तक जाने वाला मार्ग भीषण जलभराव हो गया है। सड़क के दोनों ओर स्थित दर्जनों दुकानों के सामने गंदा पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। व्यापारियों की दुकानदारी चौपट हो गई। पानी भरने के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। गंदा पानी दुकानों और आसपास के घरों तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: 20 साल से नालियां नहीं हुईं चौड़ी, 10 मिनट की बारिश में पानी-पानी हो जाता है कस्बा कई बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.