बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: दोपहर में घर से निकला था बालक, घास छीलने ग ए लोगों ने शव देख शोर मचाया पुलिस व वन महकमे की टीम मौके पर पहुंची, हत्या या वन्यजीव हमला के बीच उलझी गुत्थीबहराइच, संवाददाता ।कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर थाने व वन रेंज के बरुहा में शुक्रवार शाम लगभग छह बजे बालक का खून से लथपथ शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कम्प मच गया। बालक की हत्या की गई या फिर किसी जंगली जानवर ने शिकार बनाया। इसके बीच गुत्थी उलझ गई है।मोतीपुर वन रेंज के बरुहा निवासी दिलीप कुमार का छह वर्षीय पुत्र सूरज शुक्रवार की दोपहर दो बजे घर से निकला और शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शाम करीब छह बजे बालक का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। सूचना पाकर मोतीपुर थाने व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ...