Bahraich News: गणेश पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने आशीष
बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: जरवलरोड। जरवलरोड स्थित शिव मंदिर में शनिवार को गणेश पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से आशीष पटवा को अध्यक्ष तथा सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वक्रतुंड सेवा मंडल जरवलरोड के अध्यक्ष ने बताया कि 21 से 25 सितंबर तक शिव मंदिर में गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को जवाबी कीर्तन और 24 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा। 25 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बाजार का भ्रमण करते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार वर्मा, हर्ष गुप्ता, सत्यम, अभिषेक पटवा, मोनू मिश्रा, अजय फैजाबादी, अरुण, मनीष पटवा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.