बहराइच, सितम्बर 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । हुजूरपुर थाने के तिरकोलिया गांव में गंदे पानी निकास के लिए पाइप डलवा कर टीम के जाते ही हमलावरों ने हमला कर मारपीट की । जिसमें एक महिला सहित दो घायल हो गये। यहां के निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सुंदर ने पयागपुर एसडीएम से पानी निकासी को बनाई गई वर्षों पुरानी नाली को गांव के लोगों की ओर से तोड़ डालने का आरोप लगाते हुए पुनः नाली निर्माण काप्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर एसडीएम ने हुजूरपुर बीडीओ , राजस्व निरीक्षक लेखपाल व पुलिस प्रशासन की टीम बनाकर पुनः पाइप डलवा कर पानी निकासी दुरुस्त कराने का आदेश दिया था। गुरुवार को जैसे ही टीम मौके पर पाइप डलवा कर गई। हमलावरों ने पाइप उखाड़ डाला। यही नही हमला कर प्रदीप कुमार (27) के साथ मारपीट की। जिसके चलते उसके दाएं हाथ में गम्भीर चोट आयी। उसे बचाने आई...