बहराइच, अगस्त 12 -- Bahraich News: बाबागंज। ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के कई गांवों में बनाए गए अमृत सरोवर इन दिनों बदहाली का शिकार हैं। सरोवरों के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आए हैं और परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में अमृत सरोवरों की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ऐसे में गंदगी और झाड़-झंखाड़ के बीच कार्यक्रम कैसे होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...