Bahraich News: खैरीघाट पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा, दो गिरफ्तार
बहराइच, सितम्बर 22 -- Bahraich News: बहराइच। खैरीघाट थाने में तैनात दरोगा शशि प्रताप सिंह, विश्वनाथ ठकुराई व पुलिस टीम ने धोबियाहार मार्ग पर दबिश दी। पुलिस ने दो संदिग्धों को धर दबोचा ।तलाशी में उनके पास से तीन पहिया ठेलिया का फ्रेम, पहिया, धुरा, एंगिल, साईकिल का फ्रेम, स्टेबिलाइजर, प्लास्टिक बोरी बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलजीतपुरवा के मजरे पंडितपुरवा निवासी जाकिर व नसीरुद्दीन के रूप में हुई। गहन पूछताछ में इन दोनों ने बाजपुरवा में उग्रसेन सिंह व पंडितपुरवा निवासी राम चंदर के यहां चोरी की वारदात कबूली। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.