Bahraich News: खैरा बाजार में घंटों जाम से जूझते रहे राहगीर
बहराइच, नवम्बर 28 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। मरौचा-बौंडी मार्ग स्थित खैरा बाजार में जाम व अव्यवस्था राहगीरों पर भारी पड़ रही है। शनिवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी तो सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों राहगीर जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बाजार में जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों के मुताबिक खैरा बाजार में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला रखा है, जबकि पटरी कारोबारियों ने भी सड़क के किनारे कब्जा जमा रखा है। इससे पहले से ही सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.