Bahraich News: खेत में गए अधेड़ को सांप ने काटा, मौत
बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। पयागपुर इथाने के कमघा गांव में गुरुवार शाम खेत में गए अधेड़ को सर्प ने डंस लिया। अधेड़ किसी प्रकार घर पहुंचा तब तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे लादकर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पयागपुर थाने के कमघा गांव निवासी बजरंगी (45) गुरुवार शाम खेत गया था। उसके पैर में सर्प ने डंस लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी। वह किसी प्रकार घर तक पहुंचा। तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ गई, शरीर ऐंठने लगा। उनकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए ।आनन फानन में उसे सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.