Bahraich News: खेत में काम रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गम्भीर जख्मी
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के जंगल से सटे झाला ग्राम सभा के मजरे पृथवीपुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर में लाही के खेत में क्यारी बना रहे अधेड़ किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ अचानक गन्ने के खेत से निकला। जान बचाने को किसान ने संघर्ष किया। जब तक लोग हांका लगाकर दौड़े। तेंदुआ उसे लहुलुहान कर गया। आनन फानन में घायल को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। मोतीपुर थाने के झाला के मजरे पृथ्वीपुरवा गांव निवासी कैन्नु पासवान (50) पुत्र लल्लू शुक्रवार दोपहर में लगभग 12:00 बजे गांव के बाहर स्थित लाही के खेत में क्यारी बना रहे थे। बगल में स्थित गन्ना के खेत से अचानक निकला और हमला कर दिया। तेंदुए ने जबड़े में उनका दाहिना हाथ दबोच लिया। किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.