Bahraich News: कोबरा और नेवले के बीच लाइव जंग देख ठिठके लोग
बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज, संवाददाता। नाग व नेवले की जंग अक्सर किस्से कहानियों या तमाशा दिखाने वाले सपेरे तक ही सीमित रहती हैं। गुरूवार दोपहर में विशेश इकौना मार्ग के ललितपुर में सड़क पर नेवले व नाग की छिड़ी जंग देख दोनों ओर वाहनों व लोगो की रफ्तार थम गई। लोग जानलेवा रोमांचक जंग में नेवले के दांव पेंच व नाग के बचाव की मुद्रा का दीदार करते रहे। नाग ने हार नहीं मानी घायल होने के बावजूद वह जान बचाकर भागा नही। आखिरकार थक हार नेवला के जाते ही घायल नाग भी झाड़ियों में रेंग गया। दर असल यह नजारा लगभग 15 मिनट का रहा। सड़क के दोनों ओर लोग सांस रोके इस जानलेवा जंग का नजारा करते रहे। हालांकि इस बीच नेवले से जान बचाते भयानक फनधारी नाग के जंग में फंसे। होने पर भी किसी में हिम्मत नही हुई कि सड़क पार करे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.