Bahraich News: कॉलोनी के छत पर बैठा दिखा तेंदुआ
बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे इलाके में रेलवे कॉलोनी की पानी की टंकी पर तेंदुआ आकर बैठ गया। कॉलोनी में तेंदुए को देख लोग सहम गए। लोगों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया तो तेंदुआ टंकी से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा राधेश्याम और वन रक्षक संतोष ने कॉलोनी में पहुंचकर लोगों को सतर्क किया। कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर लोगों को अलर्ट किया गया है। आसपास के क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। बताया कि जंगल के बीच कालोनी है वन्य जीवों से बचाव जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.