Bahraich News: केडीसी चैंपियंस लीग में ब्लू और ऑरेंज टीम ने दर्ज की जीत
बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। किसान डिग्री कॉलेज में केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में चल रहे अंडर-14 चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केडीसी ब्लू ने केडीसी ग्रीन को छह विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में केडीसी ऑरेंज ने केडीसी रेड को पराजित किया। पहले मुकाबले में केडीसी ग्रीन ने आठ विकेट पर 133 रन बनाए। अब्दुल्ला खान ने 31 और अकदश ने 16 रन बनाए। ब्लू की ओर से करण पांडे ने चार और ऋषभ यादव ने तीन विकेट लिए। केडीसी ब्लू ने 32 ओवर में चार विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: केडीसी रेड ने केडीसी ग्रीन को हराया कृष्णा यादव ने नाबाद 43 और निर्भय मौर्य ने 16 रन बनाए। करण पांडेय को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दूसरे मुकाबले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.