Bahraich News: केडीसी क्रिकेट क्लब ने स्पार्टन स्ट्राइकर्स को 11 रन से हराया
बहराइच, नवम्बर 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और स्पार्टन स्ट्राइकर्स के बीच मैत्री मैच खेला गया। 20 ओवरों के मुकाबले में टॉस जीतकर स्पार्टन स्ट्राइकर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। केडीसी क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। आकिब जावेद ने 42, नवीन प्रताप ने 36 और अरुण राजपूत ने 31 रन बनाए। स्पार्टन की ओर से आसिफ, अर्पित, सोहेल और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिया। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पार्टन स्ट्राइकर्स निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। ऋषभ ने 50, आसिफ ने 41 और सबी अंसारी ने 39 रन बनाए। केडीसी की ओर से नवीन प्रताप ने चार विकेट, जबकि आशुतोष खत्री और गोविंद चौहान ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.