बहराइच, नवम्बर 28 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने का तीसरी बार अवसर दिया गया है। इसके लिए पांच दिसंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक दर्शन-1 पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं इन-सीटू योजनांतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर, पावर टिलर, चाफ कटर, लेजर लैंड लेवलर, हैरो, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, रीपर, रोटावेटर समेत अन्य कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपनी पसंद के कृषि यंत्रों की बुकिंग समय से करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का मौका, पांच दिसंबर तक करें ऑनलाइन बुकिंग बताया कि लक्ष्य से अध...