बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच के मटेरा थाने के लीलापारा के मजरे बेलवा गांव में बाहर स्थित बाग में शुक्रवार शाम आक्रामक कुत्ते ने बालक पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बालक को नोंच कर घायल कर दिया। बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कुत्ते को खदेड़ बालक की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल बालक को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मटेरा थाने के लीलापारा गांव के मजरे बेलवा में शुक्रवार शाम लाइक अली (5) पुत्र मोहब्बत अली अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा हमलावर कुत्ते ने लाइक अली पर हमला किया तो बालक भूमि पर गिर गया। कुत्ते ने उसके चेहरे पर नोंच कर घायल कर दिया। बालक के शोर पर बाग की रखवाली कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े। कड़ी मशक्कत से कुत्ते...