बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। लावारिस कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं। महसी इलाके के हरदी गौरा गांव में गुरूवार रात घर के दरवाजे पर बातचीत कर रही वृद्धा सहित दो महिलाओं पर आक्रामक हमलावर कुत्ते ने दोनों को नोंच कर घायल कर दिया। दोनों घायलों के शोर पर परिजन व आसपास के ग्रामीण दौड़े। कड़ी मशक्कत से कुत्ते को खदेड़ा। घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। हरदी थाने के हरदी गौरा गांव में गुरूवार रात में श्रीदेवी (60) पत्नी रंगीलाल आपस में बातचीत कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आए लावारिश कुत्ते ने वृद्धा पर हमला कर उसे नोंचना शुरू किया। जिस पर श्रीदेवी ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की। तो कुत्ते ने हमला कर उसे भी ...