Bahraich News: कुड़वा ओवरब्रिज बंद होने से जरवलरोड तिराहे पर भीषण जाम
बहराइच, अक्टूबर 25 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। कुड़वा ओवरब्रिज पर कई दिनों से मरम्मत और पेंटिंग के काम के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। आरओबी बंद होने से वाहनों को रेलवे क्रॉसिंग की ओर मोड़ा जा रहा है। इससे लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित जरवलरोड तिराहे पर भीषण जाम लग रहा है। रविवार को सुबह से ही वाहन चालकों और राहगीर घंटों जाम में फंसकर जूझते रहे। ओवरब्रिज पर काम के कारण वाहनों का दबाव रेलवे क्रॉसिंग की ओर बढ़ गया है। ऐसे में जरवलरोड तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। जल्द निकलने की कोशिश में वाहन चालक सड़क पर कई कतारें बना लेते हैं। इससे रास्ता और संकरा हो जाता है तथा जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.