बहराइच, जुलाई 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के बेला मकन गांव में नदी से निकलकर गांव स्थित कुएं में एक मगरमच्छ जा गिरा। शुक्रवार को जब कुएं से विचित्र आवाज सुनाई दी तो लोगों ने झांका तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के महादेवा ताल में प्राकृतिक जल प्रवास को छोड़ दिया गया है। नानपारा वन रेंज के खैरीघाट थाने के बेलामकन गांव के बीच आबादी के पास एक कुआं में एक बड़े मगरमच्छ के गिरे होने की भनक लगते ही भारी भीड़ लग गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस व वन महकमे को दी गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: कुंआ में गिरा मगरमच्छ, बेलामकन गांव में हुई दहशत एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। नानपारा रेंजर पियूष गुप्ता के साथ वन महकमे की टीम पहु...