Bahraich News: कुंड़वा ओवरब्रिज बंद होने से जाम झेल रहे लोग
बहराइच, जुलाई 24 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। कुंड़वा ओवरब्रिज पिछले 13 दिनों से बंद होने से हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित है। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार और शाम ढलते ही कर्मियों के मौके से गायब हो जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। रेलवे फाटक पर शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक लगने वाले लंबे जाम के कारण राहगीरों, मरीजों और व्यापारियों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने रेलवे और संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द ओवरब्रिज चालू कराने की मांग की है। 13 दिन पूर्व ओवरब्रिज के नीचे मिट्टी को रोकने के लिए लगा पैनल अचानक खिसक गया था। इसकी वजह से पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था। तभी से आरओबी की मरम्मत जारी है। ओवरब्रिज बंद होने से बहराइच की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया है। रेलवे फाटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.