Bahraich News: कीचड़ व जलभराव से खैरा पीएचसी जाना मुश्किल
बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: तेजवापुर। विकासखण्ड तेजवापुर के खैरा चौराहे से बेड़नापुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के चलते खैरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। जगदीश जायसवाल बाबा, मनोज कुमार, राजेश, पहलाद सिंह और रवि प्रकाश ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से डामर टूट गया है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मार्ग किनारे नालियां भी बजबजा रही हैं। ग्रामीणों ने जलभराव, गंदगी व टूटी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पोटका बस्ती की जर्जर सड़क से हजारों लोग परेशान, बारिश में कीचड़ से बढ़ी मुश्किलें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.