Bahraich News: किसानों को बांटा गया निःशुल्क मक्का बीज
बहराइच, जुलाई 8 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर स्थित राजकीय बीज भंडार तेजवापुर में बुधवार को यूपी एग्रीज योजनांतर्गत निःशुल्क मक्का बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय रहे। उन्होंने चयनित 30 गांवों के किसानों को उन्नत प्रजाति का मक्का बीज निःशुल्क वितरित किया। इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी किसान कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं। गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.