Bahraich News: किसानों को दिया गया फसल बीमा प्रमाण पत्र
बहराइच, जुलाई 4 -- Bahraich News: नवाबगंज। नवाबगंज के ग्राम पंचायत पीर नसीरुद्दीन स्थित लोकवाणी केन्द्र पर शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। किसानों ने खरीफ फसलों का बीमा कराया। इसके बाद किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई, बीमा दावा प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। उन्हें बीमा प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए गया। इस अवसर पर अनूप मिश्रा, शोभा राम, विजय, राजकुमार, कमलेश, संजय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.