बहराइच, जुलाई 5 -- Bahraich News: पयागपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया गया। चिकित्सकों ने अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें इस टीके के फायदे बताए। अधीक्षक डॉ.धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि आरोग्य मेले में 72 पुरुष, 55 महिलाओं और 41 बच्चों सहित 11 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया कुल 191 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 39 मरीजों का हुआ उपचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...