Bahraich News: कालेज आई छात्रा का रास्ते में लापता
बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाने के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय किशोरी एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही है। वह बुधवार को घर से कालेज जाने को निकली । बुधवार शाम कालेज में छुट्टी के बावजूद काफी देर बीतने पर जब वह घर नही पहुंची। तो परिजनों न उसकी तलाश शुरू हुई। उसका कोई सुराग नही लगा। बुधवार को देर शाम जब परिजन उसे तलाश कर रहे थे। उनके मोबाइल पर किसी युवक की काल आई। युवक ने कहा कि वह उनकी बेटी को अपने साथ ले जा रहा है। यह कह ऊधर से स्विच आफ कर लिया गया। परिजन तत्काल थाने पहुंचे।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि किशोरी व उसे ले गए आरोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.