Bahraich News: कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
बहराइच, सितम्बर 29 -- Bahraich News: नानपारा। डीडीओ राजकुमार ने मंगलवार को बंजरिया गौशाला स्थित ग्राम कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने संरक्षित गोवंशों के लिए पेयजल, चूनी, चोकर व भूसा के साथ हरे चारे की उपलब्धता की जानकारी ली। बाउंड्रीवॉल की जाली को और व्यवस्थित करने के साथ गौवंशो के टीकाकरण व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद गोशाला के रजिस्टर, सिंक वार्ड, साफ सफाई को परखा। गोवंशों की संख्या व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। बताया बताया कि गौशाला में 215 गौवंश संरक्षित मिले। जिसमे एक अस्वस्थ था जिसका इलाज चल रहा है। निरीक्षण के दौरान गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे कवरेज की जांच की। इस मौके पर एडीओ कॉपरेटिव दिलीप दुबे सचिव रविन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.