बहराइच, अगस्त 9 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता।इसे अभियान कहेंगे या फिर कागज़ी कोरम। जिस बीमारी की रोकथाम के लिए न केवल कई विभाग मिलकर अभियान को अंगीकार कर रहे हैं, बल्कि हर साल पौने दो करोड़ रुपये का बजट मच्छर व जलजनित बीमारियों के रोकथाम पर खर्च हो रहा है,लेकिन बीमारी खत्म हो रही न हीं उसका प्रसार भी रुक रहा है। जिसका खुलासा सीएचसी व मेडिकल कॉलेज की हर दिन संचारी रोग से ग्रसित मरीजों की ओपीडी व आईपीडी रिपोर्ट कर रही है। जिले में भीषण गर्मी के साथ ही बीमारियों ने भी हमला तेज कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में ओपीडी में रोजाना लगभग 2000 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 1000 से 1200 रहती थी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पहले जहां ओपीडी 200 थी। वहीं अब 400 के आस-पास है। अस्पतालों में...