Bahraich News: कागजों पर चल रहा संचारी रोग अभियान,कूड़े का अम्बार
बहराइच, जुलाई 10 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्वच्छता अभियान दावों से बिल्कुल अलग है। गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां बजबजा रही हैं, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं और कई जगहों पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांवों में सफाईकर्मी नहीं आ रहे। बारिश में बीमारियों का बड़ा खतरा हो गया है। तेजवापुर ब्लॉक में 73 ग्राम पंचायत है और 14 राजस्व गांव भी शामिल हैं। इन गांवों की सफाई व्यवस्था के लिए 101 सफाईकर्मियों की तैनाती है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि दस प्रतिशत सफाईकर्मियों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश गांवों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सूत्र बताते हैं कि दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मी कलेक्ट्रेट, विकास भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों में संबद्ध होकर अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.