Bahraich News: कांवड़ यात्रा को लेकर मोतीपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक
बहराइच, जुलाई 27 -- Bahraich News: मिहींपुरवा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मोतीपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन अनिवार्य है। डीजे संचालकों को निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही भक्ति संगीत बजाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ब्रम्हा गोंड ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है। इसे पूरी पवित्रता शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, अफवाह से बचें, अफवाह को न फैलाएं, अगर कोई दिक्कत या परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। इस दौरान रोहित गुप्ता, मदन पोरवाल, अनिल मौर्य, अजीत मौर्य, बिक्की सिंह, सुनील सिंह, मनोज वर्मा, आनन्द आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.