Bahraich News: कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा
बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: बौंडी। बौंडी क्षेत्र के नंदवल स्थित महंत जागेश्वरपुरी धाम मठ से सोमवार को क्षेत्र के हजारों कांवड़ियों ने पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा की अगुवाई भाजपा प्रत्याशी रहे गौरव वर्मा ने की। भगवा ध्वज और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कांवड़ यात्रा नंदवल बाजार से शुरू होकर वजीरगंज होते हुए महादेवा के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ महसी पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। श्रद्धालु नंदवल से कांवड़ में जल लेकर वजीरगंज होते हुए महादेवा पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कांवड़ यात्रियों का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.