Bahraich News: कांवड़ियों की सेवा में विद्यालय ने कराया भंडारा
बहराइच, अगस्त 16 -- Bahraich News: मोतीपुर, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के घने जंगलों से सटे गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ में जल लेकर मिहींपुरवा कस्बे से होते हुए बुढ़वा बाबा शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उनकी सेवा के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज की ओर से पूर्व छात्र शैलेश कुमार यादव के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना भी उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रबंधक परमहंस मदेशिया, पूर्व प्रबंधक श्रवण कुमार मदेशिया, प्राचार्य मनोज कुमार यादव, पूर्व छात्र शैलेश कुमार यादव, गुंजन शुक्ला, प्रखर सिंह, एसपी मौर्या, केके मौर्या, रजनीकांत, अक्षय कुमार, गप्पू मदेशिया, सचिन मदेशिया और धीरज श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.