बहराइच, अक्टूबर 21 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। स्नातक शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।कड़ी सुरक्षा के बीच सीसी कैमरों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसको लेकर चुनाव लड़े रहे प्रत्याशियों के समर्थक शिक्षक मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के मान-मनौव्वल का दौर चल रहा है,तो प्रशासन निस्पक्ष चुनाव कराने को जुटा हुआ है। जिले में एमएलसी चुनाव में 1634 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पांच तहसीलों में एक-एक जबकि सदर तहसील में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: शिक्षक निर्वाचन के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां इन केंद्रों को सीसी कै...